गुरुग्रामः एक कारोबारी की पत्नी पर मेड से मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गोल्फ कोर्स रोड स्थित अल्ट्रा लग्जरी सोसायटी द कैमेलियाज के एक फ्लैट का है, जिसका बीते दिन मारपीट का वीडियो सामने आया था, जिसमें कारोबारी की पत्नी किचन में मेड से मारपीट करती दिख रही थी। इस दौरान महिला उसने मेड का मुंह दबा दिया और उसके बाल भी खींचे।
4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, सिर में लगे 80 टांके#DogAttack #DogAttackNews #ChildSafety #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/OcT8QnBmAe
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 11, 2026
दूसरे फ्लैट से किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद महिला को बेल पर छोड़ दिया गया।
गुरुग्राम के सेक्टर-42 स्थित द कैमेलियाज अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका से मारपीट के मामले में सिपाही रोहित की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 24 जुलाई की है। मारपीट का करीब 90 सेकेंड का वीडियो एक पड़ोसी ने किचन की खिड़की से बनाया था। सिपाही रोहित ने एक्स पर वीडियो देखने के बाद पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घरेलू सहायिका नेपाल की रहने वाली है और करीब दो साल से आरोपी महिला के घर पर काम कर रही थी। घटना के बाद उसने 27 जुलाई को नौकरी छोड़ दी और नेपाल लौट गई। DCP संदीप कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते रविवार रात सुशांत लोक थाने में महिला नियोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हम तथ्यों का सत्यापन कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।