National4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, सिर में लगे 80...

4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, सिर में लगे 80 टांके; देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर देने का मामला सामने आय़ा है। जिसकी तेजी से वीडियो भी वायरल हो रही है। घटना रविवार की बताई जा रही है। घर के बाहर ही 6-7 कुत्तों ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते बच्ची को नोच-नोचकर खा रहे है। बच्ची के सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हैं।

घटना चिखली इलाके की है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा ने बताया कि बच्ची पास के पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को काटा। उसके हाथों और जांघों पर चोटें आई हैं। बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया।

सीसीटीवी फुटेज में कुत्तों का झुंड बच्ची को चारों तरफ से घेरते दिख रहा है। बच्ची उनसे बचकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी दो कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बाकी कुत्ते भी बच्ची की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद कुत्ते वहां से भागे और बच्ची को बचाया जा सका। पिता ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक...

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल ) में शैक्षणिक सत्र...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड पर बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की...

दर्दनाक हादसाः स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दंपती और बेटे की मौत, देखें वीडियो

रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आया था परिवार गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद क्षेत्र में आज हुए एक...

देव दीपावली पर जगमगाएंगे घाट, जलेंगे 11 लाख दीये, दुल्हन की तरह सजे 9 क्रूज, देखें वीडियो

पहली बार 2000 से अधिक ड्रोन से जगमगाएगा आसमान काशीः वाराणसी में 24 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन...

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय...