Himachal Govt
MuktsarPunjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go...

Punjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go Back के पोस्टर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता दो गुटों की तरकरार को लेकर मना कर रहे है, लेकिन पू्र्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी गुट और कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग सिंह गुट में विवाद जारी है। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं द्वारा हाल ही में राजा वडिंग के स्टेज पर चढ़ते ही चन्नी वापिस लाओ के नारे लगाए गए।

वहीं अब कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी तब और भी जगजाहिर हुई, जब श्री मुक्तसर साहिब में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी ‘भूपेश बघेल गो बैक’ के फ्लेक्स श्री मुक्तसर साहिब की विभिन्न सड़कों और बाजारों में लगे देखे गए। उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए श्री मुक्तसर साहिब पहुंचना था। इससे पहले ही बीती रात और सुबह के समय मुक्तसर साहिब की सड़कों पर उक्त पोस्टर देखे गए। सूत्रों के अनुसार पता लगने के बाद ये फ्लेक्स उतार दिए गए जबकि एका-दुका जगहों पर अभी भी फ्लेक्स लगे बताए जा रहे हैं।

उधर बताया जा रहा है कि उक्त फ्लेक्स लगा रहा एक छोटा हाथी कुछ नेताओं द्वारा पकड़कर थाना सदर को शिकायत दी गई है और यह छोटा हाथी थाना सदर में खड़ा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि फ्लेक्स लगा रहे व्यक्तियों के साथ मारपीट भी हुई है जो कि सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब में बीते दिनों कांग्रेस के टकसाली कार्यकर्ताओं द्वारा और पूर्व विधायक करण कौर बराड़ द्वारा राजा वडिंग की अध्यक्षता को नामंजूर किया गया था। उधर फिलहाल आज भूपेश बघेल के आने का कार्यक्रम एक बार रद्द कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार द्वारा स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने...

Punjab News: सूए से 15 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक...

विकास खंड ऊना की उदयपुर पंचायत में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

ऊना,सुशील पंडित: विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत उदयपुर...

Punjab News: पेड़ पर लटकता मिला नौजवान का शव, देखें वीडियो

मोहालीः डेरा बस्सी के माहिवाला बिढ़ में युवक की...

Punjab News: ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह चौक’ का हुआ सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो

दीनानगर: पूर्व शिरोमणि अकाली दल के मंत्री सूचा सिंह...

भगवंत मान सरकार द्वारा स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी (एस.एम.एच.ए.) में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को...

Punjab News: सूए से 15 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक का सूए से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है।...

विकास खंड ऊना की उदयपुर पंचायत में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

ऊना,सुशील पंडित: विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत उदयपुर में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएंगी। जिला नियंत्रक खाद्य...

Punjab News: पेड़ पर लटकता मिला नौजवान का शव, देखें वीडियो

मोहालीः डेरा बस्सी के माहिवाला बिढ़ में युवक की पेड़ से लटकती लाश मिलने का मामला सामने आया है।...