Girl in a jacket
HomeNationalमौज-मस्ती के लिए 6 दोस्तों ने की लूट, Morning Walk पर निकले...

मौज-मस्ती के लिए 6 दोस्तों ने की लूट, Morning Walk पर निकले बुजुर्गों को बनाया निशाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः 6 दोस्तों ने शहर के 3 अलग-अलग जगह पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लड़कों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों को निशाना बनाया और चाकू अड़ाकर उनसे मोबाइल, अंगूठी और नकदी छीन ली। 2 घंटे में लगातार एक के बाद एक लूट की घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपियों को 10 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले छद्दू लाल यादव के साथ लूट हो गई। प्रियदर्शनी नगर के पास 2 गाड़ियों में 6 लड़के सवार होकर आए और लड़कों ने उनको चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे रुपए और मोबाइल छीन लिया और फौरन मौके से फरार हो गए। उन्हीं आरोपियों ने फिर लूट की 2 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर चौक और तेलीबांधा क्षेत्र के फुण्हर चौक के पास की घटना है। जब मामलों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह ने ASP संदीप मित्तल समेत क्राइम ब्रांच को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

गिरफ्तार आरोपी।
गिरफ्तार आरोपी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल के आसपास और आरोपियों के भागने के रूट के करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक लिए। इस दौरान पुलिस ने एक पुराने लुटेरे तेलीबांधा निवासी राहुल गौन्द्रे को पहचान लिया और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि सभी ने लूट अपने मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए की थी। आरोपी राहुल ने मोहम्मद ताज खान, रॉकी टाण्डी, राजा कन्नौजे और मोहम्मद ताहिर खान का नाम बताया जिसके बाद पुलिस ने राहुल समेत 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया। मामले में छठा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -