HomeNationalइंसानियत शर्मसारः 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कत्ल कैब...

इंसानियत शर्मसारः 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कत्ल कैब ड्राइवर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में एक कैब ड्राइवर द्वारा 11 साल की लड़की को फुटपाथ से अगवा कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस का कहना है, “मेहरौली इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी घटना के 6 घंटे के भीतर ही कर ली गई। ड्राइवर ने सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया था, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया था।”

मेहरौली इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है, और उसका शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर महरौली के जंगलों में फेंक दी थी। सुबह करीब 6 बजे परिवार ने PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से कुछ घंटो में ही बबलू नाम के टैक्सी ड्राइवर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 10 साल की बच्ची भी शामिल थी। महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -