NationalWhatsApp के जरिए APK फाइल से 22 हजार फोन किए हैक, ठगी...

WhatsApp के जरिए APK फाइल से 22 हजार फोन किए हैक, ठगी मारते 22 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में 22 हजार मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल होने का पता चला है। वहीं, एनसीआरपी पोर्टल की 2,080 शिकायतें इस नेटवर्क से जुड़ी मिली हैं। पश्चिमी जिला साइबर पुलिस ने इस सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने के लिए एक हजार से अधिक साइबर शिकायतों का विश्लेषण किया।

20 से अधिक ई-एफआईआर और संदिग्ध एपीके फाइलों की जांच के दौरान ठगी का एक संगठित नेटवर्क सामने आया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और लोकेशन जुटाने के बाद झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में पांच दिन तक ऑपरेशन चलाया। सात टीमों में शामिल 64 पुलिसकर्मियों ने 17 ठिकानों पर दबिश देकर 22 आरोपियों को दबोच लिया। जांच में आरोपियों के खिलाफ देशभर में 22,139 पीड़ितों को निशाना बनाने और 2080 शिकायतों के सीधे जुड़े होने का पता चला है।

जांच में सामने आया कि आरोपी खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाते थे। उन्हें बैंक केवाईसी, पेंशन का लाइफ सर्टिफिकेट, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, बिजली बिल अपडेट, गैस कनेक्शन और सरकारी योजनाओं के नाम पर फोन या व्हाट्सएप संदेश भेजे जाते थे। भरोसा जीतने के बाद आरोपी पीड़ितों से एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे। मोबाइल में एप इंस्टॉल होते ही वह बैंकिंग जानकारी, एसएमएस, ओटीपी, कॉल और गैलरी तक पहुंचने की अनुमति मांगता था। इन अनुमतियों का फायदा उठाकर आरोपी मोबाइल और बैंक खातों पर नियंत्रण हासिल कर लेते थे। इसके बाद खातों से रकम निकालने, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट इस्तेमाल कर ठगी की जाती थी।

पुलिस ने जांच में 11 अलग-अलग ठग समूहों और एपीके पैनल तैयार करने वाले नेटवर्क की पहचान की है। आरोपी केवल ठगी करने वाले नहीं थे, बल्कि इस नेटवर्क में एपीके तैयार करने, उन्हें वितरित करने और अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने वाले सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने 32 संदिग्ध एपीके फाइलों की फॉरेंसिक जांच की, 56 से अधिक टेलीग्राम प्रोफाइल और उनसे जुड़े व्हाट्सएप नंबरों की पड़ताल की। आरोपियों के पास से 63 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो मैकबुक और एक टैब बरामद हुआ है। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...