TechYoutube ने हटाए भारत के 34.4 Lakh वीडियो, इस वजह से लिया...

Youtube ने हटाए भारत के 34.4 Lakh वीडियो, इस वजह से लिया सख्त एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी : दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भारतीय क्रिएटर्स की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में नियमों को भी बहुत नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका नतीजा यह रहा कि कंपनी को भारतीय यूजर्स के खिलाफ अभी तक का सबसे बड़ा एक्शन लेना पड़ा है। अप्रैल से जून 2026 के बीच में यूट्यूब ने भारत से अपलोड किए गए 34.4 लाख वीडियो को अपनी कम्यूनिटी गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए हटा दिया है।

यह आकंड़ा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं पिछली तिमाही के अनुसार, इसमें 28 फीसदी का भारी उछाल आय़ा है। हैरानी की बात यहां पर यह है कि दुनिया भर में जितने भी वीडियो डिलीट किए गए हैं। उसमें से करीबन 31 फीसदी अकेले भारत के थे।

अमेरिका के मुकाबले डिलीट किए तीन गुना ज्यादा वीडियो

अप्रैल से जून के महीने के दौरान यूट्यूब ने पूरी दुनिया में कुल 1.1 करोड़ वीडियो डिलीट किए हैं। वहीं इसमें भारत के 34.4 लाख वीडियो के साथ पहले नंबर पर रहा है। दूसरे स्थान पर अमेरिका रहा है जहां से 12.4 लाख वीडियो हटा दिए गए हैं। वहीं भारत इसके मुकाबले तीन गुना कम रहा है। 9.2 लाख वीडियो के साथ इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर है। वीडियो किस देश से अपलोड हुआ है। इसकी पहचान कंपनी अपलोडर के आईपी एड्रेस के जरिए होती है।

यूट्यूब ने यह साफ नहीं किया है कि भारत से किस कैटेगरी के वीडियो सबसे हटाए गए। वैश्विक दुनिया भर में डिलीट किए गए कुल वीडियो में से 68.2 फीसदी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हुए नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। खास बात यहां पर यह है कि 98.6 फीसदी विवादित वीडियो की पहचान किसी भी इंसान से नहीं बल्कि यूट्यूब के ऑटोमेटेड एआई सिस्टम ने की थी।

पुलिस की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन

सिर्फ यू्ट्यूब की अपनी पॉलिसी ही नहीं बल्कि भारतीय एजेंसियों और अदालतों की ओर से आने वाली शिकायतों का भी सबसे ज्यादा असर इसी प्लेटफॉर्म पर दिखा है। जनवरी से जून 2026 के बीच में गूगल को भारत के कंटेंट हटाने के लिए कुल 4006 रिक्वेस्ट मिली थी। इसमें से 3399 मामले अकेले यूट्यूब से ही जुड़े हुए थे। पिछले कुछ महीनों की तुलना में ऐसी मांगों में 61 फीसदी की तेजी आई है।

इसमें कुल 65091 आइटम्स को हटाने की मांग की गई है। दुनिया भर में इस मामले में भारत से आगे सिर्फ रुस और दक्षिण कोरिया ही रहा है। इन शिकायतों में सबसे बड़ा हाथ पुलिस का रहा है। उन्होंने कुल शिकायतों का करीबन 72 फीसदी यानी की 2870 मांगे भेजी। वहीं 695 रिक्वेस्ट अदालतों की ओर से आई है। ज्यादातर मामलों में मानहानि को आधार बनाया गया है। इसके अंतर्गत 2130 रिक्वेस्ट में कंटेट को अपमानजनक बताते हुए हटाने के लिए कहा है।

वीडियो या कंटेंट को किया डिलीट

सरकारी एजेंसियों और अदालतों से मिली हुई शिकायतों के बाद गूगल ने नियमों की जांच करते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर दी है। कंपनी ने स्थानीय भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले 19883 आइटम को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं अपनी इंटर्नल पॉलिसी के खिलाफ जाने वाले 1415 वीडियो को भी हटा दिया गया है। ऐसा नहीं है कि हर शिकायत पर वीडियो या कंटेंट डिलीट ही कर दिया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर 35 लाख का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

iPhone, LED, स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी फिरोजपुर: जिले में...

Mehrchand Polytechnic College में संविधान दिवस के मौके पर लगाया गया सेमिनार

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में संविधान दिवस...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस कर्मी का बेटा काबू

गुरदासपुरः श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर 35 लाख का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

iPhone, LED, स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी फिरोजपुर: जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले...

Mehrchand Polytechnic College में संविधान दिवस के मौके पर लगाया गया सेमिनार

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में संविधान दिवस के मौके पर एक सेमिनार लगाया गया। यह सेमिनार प्रिंसिपल...

Punjab News: 13 तोले सोने के लालच में दोस्त का कत्ल, 30 घंटे बाद छप्पर से शव बरामद

6 वर्षीय मासूम की पुकार- “पापा घर आ जाओ, मुझे आपके साथ सोना… लुधियानाः बठिंडा में एक गंदे नाले के...

Punjab News: तस्करों ने नशे सप्लाई का रखा कोड वर्ड, सिख नौजवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करी पर भले ही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन फिर भी तस्कर चोरी...