हरियाणा निवासी व्यक्ति ने लगाया हमला कर चोटें पहुंचाने का आरोप
ऊना,सुशील पंडित: अंब बाजार में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर अंब पुलिस ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हरदीप निवासी गढ़ी सिसाना, तहसील खरखौदा, जिला सोनीपत (हरियाणा) ने शिकायत दर्ज करवाई कि 11 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अंब बाजार में रवि निवासी गांधरा, तहसील सांपला, जिला रोहतक (हरियाणा) ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में उसे चोटें आई हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
