.
Nationalयुवक ने बनाई उड़ने वाली कार, जमकर हो रही तारीफ, देखें वीडियो

युवक ने बनाई उड़ने वाली कार, जमकर हो रही तारीफ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा नवप्रवर्तक एवं हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि टम्टा ने स्वदेशी तकनीक से विकसित अपने व्यक्तिगत उड़ान वाहन हपिडा स्काईनेक्स के प्रोटोटाइप का सफल उड़ान परीक्षण कर नई उपलब्धि हासिल की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मुख्यालय स्थित आर्मी हेलीपैड में वाहन के जमीन से सफलतापूर्वक हवा में उठने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। वह करीब एक मिनट तक हवा में रहे। इस दौरान उनको देखने वालों की भीड़ जुट गई।

रवि टम्टा पिछले कई वर्षों से भारत में सुरक्षित, आधुनिक और पूरी तरह विद्युत चालित व्यक्तिगत हवाई वाहन विकसित करने के लक्ष्य पर कार्य कर रहे थे। लंबे अनुसंधान, तकनीकी परीक्षण और निरंतर प्रयासों के बाद तैयार किए प्रोटोटाइप ने सफल परीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप उड़ान भरकर परियोजना की व्यवहारिकता को साबित किया।

ये उपलब्धि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के उभरते विमानन और नवाचार क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में ऐसे व्यक्तिगत हवाई वाहन शहरी यातायात का दबाव कम करने, दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने तथा आपदा एवं आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रवि टम्टा ने कहा कि उनका उद्देश्य भारत को व्यक्तिगत हवाई परिवहन तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। आने वाले समय में वाहन की सुरक्षा, क्षमता और प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न चरणों में अतिरिक्त परीक्षण किए जाएंगे। इससे पहले भी वह कई नवाचार कर चुके है। वन विभाग के लिए अग्निशमन यंत्र, दिव्यांगों के लिए छड़ी आदि बना चुके है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल मामले में राज्यपाल से मिले CM Mann, देखें Live

चंडीगढ़ः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह...

Punjab News: नाले में तैरता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में स्थित गंदे...

Punjab News: साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 वर्षीय नौजवान

पटियालाः नाभा के गांव भोड़े में 14 वर्षीय बच्चा...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद शरारती अनंसरों द्वारा...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल मामले में राज्यपाल से मिले CM Mann, देखें Live

चंडीगढ़ः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Punjab News: नाले में तैरता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में स्थित गंदे नाले में व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। नाले में...