Himachal Govt
Healthक्या डाइट में सफेद चीनी खाने से बढ़ेगा Diabetes का खतरा? Researchers...

क्या डाइट में सफेद चीनी खाने से बढ़ेगा Diabetes का खतरा? Researchers ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: काफी लोगों का यह मानना है कि सफेद चीनी को खाने से डायबिटीज होती है। इसी कारण से कई लोग, चाय, मिठाई और दूसरी मीठी चीजों को खाने से परहेज ही करते हैं परंतु क्या सिर्फ चीनी को खाने से ही कोई व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो सकता है? मेडिकल रिसर्च के अनुसार, इसका जवाब इतना सही तो नहीं है। सिर्फ सफेद चीनी को खाने से डायबिटीज का खतरा तो बढ़ सकता है। इसके अलावा वजन बढ़ना, कम एक्सरसाइज करना या फिर परिवार में भी अगर किसी को डायबिटीज है तो भी इस बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

चीनी खाना असली डायबिटीज का कारण है या नहीं?

सिर्फ सफेद चीनी को खाने से किसी भी व्यक्कि को सीधे डायबिटीज हो जाए ऐसा जरुरी नहीं होता। डायबिटीज उस समय भी होती है जब आपका शरीर ब्लड शुगर को ठीक से कंट्रोल नहीं करता है। इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं जैसे कि अगर आपका वजन ज्यादा है, एक्सरसाइज नहीं करते हो या परिवार में किसी को डायबिटीज है तो भी इसका खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में चीनी खाने से डायबिटीज होना यह कारण सही नहीं है।

ज्यादा मीठा खाने से पूरी डाइट होती है खराब

यदि कोई व्यक्ति रोज बहुत ज्यादा मीठा खाएगा तो उसके शरीर में जरुरत से ज्यादा कैलोरी जमा हो जाती है। ऐसे में लंबे समय तक यदि शरीर में कैलोरी रहे तो वजन बढ़ सकता है। ज्यादा वजनहोने के कारण भी टाइप-2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है। चीनी का असर सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ने तक ही सीमित नहीं होता। अगर आप ज्यादा मीठा खाएंगे तो वजन के अलावा पूरी डाइट पर भी इसका असर पड़ सकता है।

मीठी कोल्ड ड्रिंक भी नहीं है सही

कोल्ड ड्रिंक, पैकेड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स में भी चीनी काफी ज्यादा मात्रा में होती है। ऐसे में इसको पीने से शरीर को कम समय में शक्कर मिलती है। कई बार तो ऐसी ड्रिंक को पानी की तरह भी लोग पी लेते हैं जिसके चलते उन्हें यह भी नहीं पता चलता कि इसमें चीनी की मात्रा कितनी है। इसके अलावा वजन बढ़ने से भी टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। रिसर्च में शुगर वाली ड्रिंक और टाइप-2 डायबिटीज के बीच संबंध भी पाया गया है।

डाइट में चीनी कम करने से मिलेंगे फायदे

अगर आप अपनी डाइट में चीनी कम कर देते हैं तो शरीर को मिलने वाली एक्स्ट्रा कैलोरी कम होती है। इससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। चीनी कम करने का मतलब यह नहीं होता कि आप चाय में चीनी कम पिएंगे। मिठाई, चॉकलेट, मीठे बिस्किट, केक और शुगर वाली ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन भी कम करते हैं। ऐसा करने से भी आपके शरीर में चीनी की मात्रा कम जाएगी। इसके अलावा घर में बना बैलेंस्ड खाना खाएं और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे भी शरीर को लंबे समय में फायदा मिलेगा।

पूरी तरह चीनी छोड़ना कितना सही?

हर व्यक्ति चीनी को बंद करे यह जरुरी नहीं होता। रोज आप जरुरत से ज्यादा चीनी न खाएं तो भी डायबिटीज टाइप-2 का खतरा कम होगा। मिठाई, चॉकलेट, मीठे बिस्किट और शुगर वाली ड्रिंक को कम मात्रा में ले। यदि किसी व्यक्ति को पहले से ही डायबिटीज है या फिर ब्लड शुगर बढ़ी हुई है तो डाइट के अनुसार, ही चीनी लें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम...

Jalandhar News: बढ़ते दामों में लगा प्याजों का लंगर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब व आस-पास के राज्यों में पर्याप्त...

महादेव की भक्ति करने पर ट्रोल हुई Afsana Khan, यूजर्स बोले – ‘जहालत सबसे ऊपर है’

मनोरंजन: धुरंधर के मशहूर गाने 'नाल नचणा' में अपनी...

यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ कथित तौर...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि...

नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक की टूटी टांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर तेज रफ्तार डस्टर कार ने पुलिस नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को...

Jalandhar News: बढ़ते दामों में लगा प्याजों का लंगर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब व आस-पास के राज्यों में पर्याप्त वर्षा न होने का असर सब्जियों की आवक पर देखने...