Himachal Govt
Healthनाश्ते में समोसा खाना बनेगा सेहत का दुश्मन, पाचन तंत्र हो सकता...

नाश्ते में समोसा खाना बनेगा सेहत का दुश्मन, पाचन तंत्र हो सकता है कमजोर !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: कई लोग सुबह की चाय के साथ समोसे का स्वाद लेना नहीं भूलते। दिन की शुरुआत ही गर्मा गर्म समोसे के साथ होती है। खासतौर पर बारिश का मौसम में चाय के साथ इसका स्वाद लेना तो और भी खास हो जाता है। भारत में इसे सबसे ज्यादा पंसद किया जाता है। बच्चे हो या फिर बड़े, ज्यादातर लोगों को इसका कुरकुरा स्वाद बहुत ही पसंद आता है परंतु शायद ही आपने यह सोचा होगा कि समोसा आपकी सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। समोसे आमतौर पर मैदे और आलू से बनते हैं वहीं यह तेल में डीप फ्राई होती है। इसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में यदि आप सुबह उठकर भी समोसे का नाश्ता करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए अनहेल्दी हो सकता है।

पाचन संबंधी दिक्कतें

समोसे की बाहरी परत मैदा से बनती है। मैदा में फाइबर कम होता है इसको खाने से पेट में भारीपन, कब्ज और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती है।

वजन बढ़ेगा

समोसे में मैदा, आलू और तेल इस्तेमाल होता है इससे इसमें फैट और कार्बोहाइड्रेटेट की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और जरुरी मिनरल्स भी कम होते हैं। ऐसे में इसको नियमित तौर पर यदि आप खाएंगे तो आपका वजन बढ़ेगा।

अनहेल्दी फैट बढ़ेगा

समोसा डीप फ्राई होता है और कई जगह पर इसको बार-बार गर्म किए गए तेल में भी तला जाता है। ऐसे तेल में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट बढ़ेगा। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा और दिल की बीमारियां, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ेगा।

ब्लड शुगर बढ़ेगी

मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है। इसके कारण ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़कर बाद में गिरता है। इसके चलते भी आपको भूख लग सकती है और एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

फूड प्वॉइजनिंग होगी

समोसे अक्सर छोटी दुकानों या फिर सड़क किनारे लगी रेड़ियों पर बनते हैं ऐसे में यदि इस दौरान दुकानों पर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो इसमें बैक्टीरिया और कीटाणु पहुंच सकते हैं। गंदे हाथ, गंदे पानी. गंदे बर्तन या खुले में रखा खाना, पेट के संक्रमण, डायरिया और फूड प्वाइजनिंग का खतरा बना रहेगा।

आखिर कितना समोसे खाना रहेगा सही?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हफ्ते में एक समोसा खाना कम नुकसानदायक ऑप्शन होगा। इसके अलावा रोज नाश्ते में इसको खाने से बचे। यदि आपका समोसे खाना का मन है तो इसको रोज की डाइट का हिस्सा न बनाएं। इसके अलावा कम तेल में थोड़े हेल्दी तरीके से बना समोसा भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन रहेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...