Himachal Govt
Panchkulaनाके पर खड़े पुलिस कर्मियों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक...

नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक की टूटी टांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः जिले में पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर तेज रफ्तार डस्टर कार ने पुलिस नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसमें होमगार्ड जवान की टांग फ्रैक्चर हो गई, जबकि 3 अन्य को भी चोटें आईं। घायल होमगार्ड जवान की पहचान संजय सैनी के रूप में हुई है, जिनकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है। मढांवाला चौकी इंचार्ज मान सिंह और एक अन्य होमगार्ड जवान संदीप को भी चोटें आई हैं।

घटना के समय मढांवाला चौकी इंचार्ज मान सिंह, एएनसी स्टाफ से सुमित, होमगार्ड जवान संजय सैनी, संदीप और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पुलिस टीम मल्लाह मोड़ के समीप अंतरराज्यीय नाकाबंदी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बैरिकेड्स में जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक संदीप शर्मा ने इस संदर्भ में चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों के लिए ऐसे हादसों में सरकार की ओर से कोई विशेष सहायता नहीं मिलती है। शर्मा ने कहा कि यदि कोई होमगार्ड जवान मेडिकल बिल क्लेम करता है, तो उसे पहले ड्यूटी से हटा दिया जाता है। छुट्टी से लौटने के बाद उन्हें जल्दी ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाता, और कई जवान तो एक साल तक ड्यूटी पर नहीं लौट पाते। उन्होंने सरकार से होमगार्ड जवानों के लिए उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फैक्ट्री में महिला कर्मी की धड़ से अलग हुई गर्दन, मौत, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में...

ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 7 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पलनाडूः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में अल सुबह...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

Jalandhar News: फैक्ट्री में महिला कर्मी की धड़ से अलग हुई गर्दन, मौत, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां फैक्ट्री में...

ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 7 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पलनाडूः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में अल सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...