Himachal Govt
Entertainmentमहादेव की भक्ति करने पर ट्रोल हुई Afsana Khan, यूजर्स बोले -...

महादेव की भक्ति करने पर ट्रोल हुई Afsana Khan, यूजर्स बोले – ‘जहालत सबसे ऊपर है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: धुरंधर के मशहूर गाने ‘नाल नचणा’ में अपनी आवाज देने वाली सिंगर अफसाना गाना एक बार फिर सुर्खियों में बन गई हैं। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर महादेव की भक्ति करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। इसमें वो महादेव की भक्ति करती दिख रही है। अफसाना ने अपने पति साजन शर्मा के साथ में शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया है। इस दौरान अफसाना पूरी तरह से महादेव की भक्ति में डूबी हुई दिख रही है।

ट्रोर्ल्स के निशाने पर आई सिंगर

अफसाना खान ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पति साजन शर्मा के साथ में घर में ही शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिख रही है। इन तस्वीरों के साथ में अफसाना ने कैप्शन लिखा कि – ‘मेरी ताकत मेरा महादेव है’। अफसाना की इस पोस्ट पर वैसे तो कई लोगों ने प्यार भी लुटाया है परंतु कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

भड़के यूजर्स ने किए कमेंट

अफसाना खान की भक्ति देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘जहालत सबसे ऊपर है कहां से आते हैं ऐसे लोग’।

अन्य ने लिखा कि – ‘तुम कुछ भी करो लेकिन नाम अपना बदल लो’।

एक ने लिखा कि – ‘मर जाओ कही जाकर’ ।

ऐसे शुरु हुई थी दोनों की लव स्टोरी

अफसाना और साजन की लव स्टोरी की अगर बात करें तो दोनों की शादी भी इन दिनों काफी चर्चा में रही है। दोनों अलग-अलग धर्मों के साथ ताल्लुक रखते हैं। अफसाना पंजाब के एक मुस्लिम परिवार से आती है। उनके पिता शीरा खान एक पंजाबी सिंगर थे वहीं उनके भाई खुदा बख्श भी सिंगिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। इसके अलावा साजन खुद भी म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। अफसाना भले ही मुस्लिम परिवार से हो परंतु वो हिंदू धर्म को भी काफी मानती हैं। ऐसे में इसी साल जुलाई में वो पति साजन के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ कथित तौर...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि...