Himachal Govt
JalandharJalandhar News: बढ़ते दामों में लगा प्याजों का लंगर, देखें वीडियो

Jalandhar News: बढ़ते दामों में लगा प्याजों का लंगर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब व आस-पास के राज्यों में पर्याप्त वर्षा न होने का असर सब्जियों की आवक पर देखने को मिल रहा है। प्याज सहित सब्जियों के बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाने साधने शुरू कर दिए है। वहीं आज कांग्रेस भवन के पास नेताओं ने बढ़ रहे प्याजों के दामों को ध्यान में रखते हुए प्याजों का लंगर लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हाय मंहगाई की तख्तियां पकड़ी हुई है और सब को प्याज बांटे जा रहे है। राजिंदर बेरी ने कहा कि चीनी, सिलेंडर और प्याज सहित अन्य रसोई का सामान महंगा हो गया है।

बेरी ने कहाकि बढ़ती महंगाई को देखते हुए कांग्रेस द्वारा आज प्याज का लंगर लगाया गया है और जल्द वह चीनी का भी लंगर लगाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार कहती थी अच्छे दिन आएंगे, लेकिन आज मंहगाई की मार के कारण आम जनता का घर चलाना मुश्किल हो गया है। बेरी ने कहाकि बढ़ती महंगाई को लेकर अब लोग सरदार मनमोहन सिंह और सरदार मोंटेक सिंह को याद करते है। जिन्होंने महंगाई पर नियंत्रण रखा था। लेकिन आज आम जनता का महंगाई में घर चलाना मुश्किल है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जसलीन सेठी ने कहाकि बढ़ती महंगाई में लंगर लगाना पड़ा, जोकि शर्मसार है। प्याज के साथ रसोई गैस और सरसों का तेल, चीनी सहित अन्य चीजे महंगी हो गई।

सेठी ने कहाकि मजदूरों की सैलेरी में कोई बढ़ौतरी नहीं हुई, लेकिन महंगाई बढ़ गई है। ऐसें में आम जनता के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। दरअसल, मंडी में लगातार दाम बढ़ने के कारण लोग सब्जियां खरीदने से भी कतराने लगे हैं। आम देखा जाए तो सब्जियों की कीमतें सितंबर महीने में जाकर बढ़ती हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दाम में एकदम बढ़ोतरी हो गई है। मंडी में प्याज का भाव करीब 60 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। दुकानदारों के मुताबिक, कुछ दिन पहले तक प्याज 40 रुपए किलो बिक रहा था। दो-तीन दिनों में कीमत में 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार के मुताबिक, प्याज के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश है। बारिश के कारण सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे मंडियों में आवक कम हुई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 7 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पलनाडूः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में अल सुबह...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम...

ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 7 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

पलनाडूः आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में अल सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ कथित तौर...