.
Healthशरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों को लोग अक्सर नॉर्मल समझते हैं पर ऐसे लक्षण आपके शरीर के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। शरीर में नजर आने वाले ऐसे छोटे-छोटे संकेत पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करते हैं। ऐसा ही जरुरी मिनरल शरीर के लिए आयरन है। आयरन की कमी से शरीर में सिर्फ कमजोरी ही नहीं बल्कि गंभीर बीमारी भी हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकती है और यदि लंबे समय तक इसका इलाज न किया तो इसका शरीर की कार्यक्षमता पर भारी असर पड़ेगा।

एनीमिया का कारण बन सकती है आयरन की कमी

आयरन की कमी यदि लंबे समय तक हो तो इससे आयरन डेफिशियेंसी भी हो सकती है। शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण भी प्रभावित होता है। वहीं आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरुरी होता है। यह रेड ब्लड सेल्स में मौजूद प्रोटीन है जो कि फेफड़ों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। वहीं शरीर में पूरा आयरन नहीं होता तो इसके चलते हेल्दी रेड ब्लड सेल्स का निर्माण प्रभावित हो सकता है। शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता कम हो जाती है। इससे आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का भी खतरा बढ़ता है।

शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

शरीर में आयरन की कमी होने पर शुरुआत में साफ लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में लगातार थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। इसके अलावा सांस फूलना, चक्कर आना, सिरदर्द, ध्यान लगाने में परेशानी और काम करने की क्षमता कम होना भी इसका संकेत हो सकता है। कुछ लोगों की स्किन पीली पड़ना, बालों का झड़ना, नाखूनों को कमजोर होकर टूटते रहना, हाथ-पैरों में ठंडक या सुन्नपन, मुंह या जीभ से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती है।

आयरन की कमी का जांच

आयरन की कमी का पता करने के लिए डॉक्टर स्वास्थ्य और खान-पान से जुड़ी हुई जानकारी लेने के लिए ब्लड टेस्ट करने की सलाह दे सकते हैं। इसमें सीबीसी, सीरम आयरन, टीआईबीसी और फेरिटिन जैसे टेस्ट भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जरुरत पड़ने पर आयरन की कमी के कारणों का पता करने के लिए पाचन तंत्र से जुड़े टेस्ट भी किए जा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस ने नहीं थम रही कलह, अब सासंद चन्नी सहित इन नेताओं ने लगाया डेरा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं...

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो...

Punjab News: DC Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

गुरदासपुर: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह कोर्ट परिसर...

41 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे Christiano Ronaldo, Spanish मॉडल को बनाया दुल्हनिया

खेल: अरबपति फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस...

Punjab News: कबड्डी जगत में शोक, इंटरनेशनल खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन, देखें वीडियो

फिरोजपुरः इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो...

Punjab News: कांग्रेस ने नहीं थम रही कलह, अब सासंद चन्नी सहित इन नेताओं ने लगाया डेरा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में प्रताप बाजवा ने 15 विधायकों...

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुर्दे की बीमारी से गुरजीत...

Punjab News: DC Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

गुरदासपुर: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमारत...

41 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे Christiano Ronaldo, Spanish मॉडल को बनाया दुल्हनिया

खेल: अरबपति फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। रोनाल्डो 41 साल की...