Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtश्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल

शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने यहां बोर्ड के निदेशक मण्डल की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेशभर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2026 को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 4,967 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। पंजीकृत श्रमिकों तक डिजिटल सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना तथा कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने डिजिटल लेबर चौक एप्लीकेशन, सेस पोर्टल तथा डिजिटल लेबर चौक-कम-फैसिलिटेटर सेंटरों के विकास कार्य को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बोर्ड ने पंजीकृत श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप्लीकेशन के विकास को कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की। पंजीकृत श्रमिकों के डिजिटल डेटा के रखरखाव एवं प्रबंधन के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए जापानी, अरबी, अंग्रेजी और जर्मन भाषाओं में कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। ये प्रशिक्षण रिकगनेशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) स्कीम अथवा सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रावधानों के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।

बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं विज्ञापन मद में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भारत सरकार की मॉडल वेलफेयर स्कीम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सरकारी भवनों पर स्थायी वॉल पेंटिंग के माध्यम से योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी चौक, हमीरपुर सहित अन्य जिला एवं जोनल मुख्यालयों में आउटडोर एलईडी डिस्प्ले लगाने को भी मंजूरी दी गई है। इन डिस्प्ले के माध्यम से बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी

योजनाओं एवं श्रमिक हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन एवं पंजीकृत श्रमिकों तक पहुंचाई जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने लंबित दावों के शीघ्र निपटारे पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को योजनाओं के लाभ समयबद्ध उपलब्ध करवाना और प्रभावी सेवाएं सुनिश्चित करना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में बोर्ड के सदस्य राकेश गौड़, विजय वर्धन, अनुपम कुमार, मुनीष करोल, ज्योति चौहान, गोपाल कृष्ण, नीलम गुप्ता, एन.एस. चौहान, निशि भट्टी, उमेश शर्मा, साहिल धीमान, रविन्द्र सिंह रवि, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार और हेमा तंवर भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty, परिवार के साथ टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के...

Haryana News: HKRN कर्मियों को पक्का करने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी करेगी प्रदर्शन, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

पंचकूला: बीजेपी की ओर से चुनाव में HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था परंतु आज...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty, परिवार के साथ टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने...

पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: CM Mann

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के...