नई दिल्ली: आज भारत में मौसम की स्थिति मिक्स है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि पूर्व राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ चुका है और बिहार तथा पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। मौसम के सार की बात की जाए तो हल्की और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति रहेगी। पश्चिम भारत के गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, खासकर केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
प्रमुख शहरों का मौसम धुप और बदलो वाला बताया है। नई दिल्ली में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जहां धुंध और हल्की बारिश की संभावना है। मुंबई में मौसम अधिकतर धूप वाला होगा, तापमान 33 डिग्री और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 34, जो अच्छा माना जाता है। पटना में 35 डिग्री तापमान के साथ धुंधली धूप रहेगी और AQI 113 दर्ज किया गया है, जो मध्यम प्रदूषण स्तर को दर्शाता है। अहमदाबाद में 30 डिग्री तापमान के साथ बादल और धूप का मिश्रण रहेगा, AQI 81 है। पुणे में मौसम अधिकतर धूप वाला होगा, तापमान 27 डिग्री और AQI 39 है। वहीं जयपुर में 30 डिग्री तापमान के साथ साफ धूप वाला मौसम रहेगा और AQI 85 दर्ज किया गया है।
वायु गुणवत्ता (AQI)
नई दिल्ली: 111 (मध्यम प्रदूषण)
पटना: 113 (मध्यम प्रदूषण)
मुंबई: 34 (अच्छा)
पुणे: 39 (अच्छा)
जयपुर: 85 (संतोषजनक)
आज भारत में मौसम अलग-अलग प्रकार के है। पूर्व और उत्तर भारत में बारिश का असर अधिक रहेगा, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में धूप और हल्की बारिश का मिश्रण देखने को मिलेगा। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बचाव के लिए तैयारी रखें। वहीं पंजाब के मौसम की तो पंजाब में मौसम का अधिकतम तापमान लगभग 36–39°C और न्यूनतम तापमान 25–28°C के बीच रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, खासकर दक्षिण-पश्चिम पंजाब में।
पंजाब में आज के मौसम का हाल
आज पंजाब में मौसम सामान्य रूप सें गर्म और आंशिक बादलों वाला है। अमृतसर में अधिकतम तापमान लगभग 36.1°C है, जहाँ हल्की नमी और बादल बने हुए हैं। लुधियाना में तापमान की बात की जाए, तो तापमान 36.2°C दर्ज किया गया है और वहाँ बादल छाए हुए हैं। जालंधर का तापमान 35.7°C है, जो साफ बादलों वाला है। पटियाला आज सबसे गर्म जिला रहा, जहाँ तापमान 38.1°C तक पहुँचा। फतेहगढ़ साहिब में 37.1°C और मोहाली (SAS नगर) में 37.0°C तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बठिंडा में 36.7°C तापमान के साथ तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर, पंजाब में आज गर्मी के साथ कहीं-कहीं बादल और हल्की वर्षा का मिश्रण देखने को मिल रहा है।
बारिश और हवाओं का अलर्ट
बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा और बरनाला जिलों में आज गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
अगले दिनों का पूर्वानुमान
15 जून (आज): साफ से आंशिक बादल, अधिकतम तापमान 36–39°C
16 जून: तापमान 41–42°C तक जा सकता है, साफ आसमान
17 जून: साफ मौसम, तापमान 40–42°C
18 जून: हल्की बारिश की संभावना, तापमान 37°C
19 जून: साफ आसमान, तापमान 40°C
वायु गुणवत्ता (AQI)
पंजाब में आज AQI 70–90 के बीच है, जो संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में आता है। आज पंजाब में गर्मी और आंशिक बादल रहेंगे, जबकि दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यदि आप बाहर निकल रहे हैं, तो धूप और गर्मी से बचाव के लिए तैयारी रखें और बारिश वाले जिलों में छाता या रेनकोट साथ रखें।
