.
Punjabपन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार करने वाले निखिल गुप्ता को जल्द सजा सुनाएगी। न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की संघीय अदालत ने निखिल को सजा सुनाने के लिए पहले 25 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन हत्या की साजिश के कथित तौर पर निशाने पर रहे व्यक्ति के अनुरोध के बाद सुनवाई टाल दी गई। अब ये सुनवाई 20 नवंबर को की जाएगी।

अदालती दस्तावेजों में पीड़ित का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन पन्नू के वकील ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कथित रूप से सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में पन्नू ही निशाने पर थे।

अमेरिका के सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क की जिला अदालत में दाखिल एक पत्र में अभियोजकों ने कहा कि अज्ञात पीड़ित सजा सुनाए जाने की कार्यवाही में शामिल होना चाहता है और उसने 25 सितंबर की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया है क्योंकि उस समय वह देश से बाहर होगा।

न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने अनुरोध स्वीकार करते गुप्ता को सजा सुनाने की 20 नवंबर पूर्वाह्न 10 बजे तय की। गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े तीनों आरोपों-सुपारी देकर हत्या कराने, सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रचने और धनशोधन की साजिश रचने- के मामले में 13 फरवरी को अपना दोष स्वीकार कर लिया था।

सुपारी देकर हत्या कराने के मामले में अधिकतम 10 साल की जेल, इसकी साजिश रचने के अपराध में अधिकतम 10 साल की जेल और धनशोधन की साजिश रचने के अपराध में अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। गुप्ता को 30 जून, 2023 को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और एक साल बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...

कुख्यात अतीक के बेटे आबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे पलटी कार, देखें वीडियो

झांसीः कुख्यात अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में एक्सीडेंट की वीडियो सामने...