Himachal Govt
Unaसाइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी ठगी गई धनराशि में से करीब 60,032 रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। वर्ष 2023 में शिकायतकर्ता के साथ करीब 64 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी, जिसके बाद उसने साइबर सेल जिला ऊना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। समयबद्ध प्रयासों के चलते ठगी की राशि में से 60,032 रुपये होल्ड करवाकर सफलतापूर्वक शिकायतकर्ता को वापस दिलाए गए।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर अपराधों से निपटने में जिला पुलिस ऊना की सक्रियता और विभिन्न वित्तीय संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय का परिणाम है। पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी के मामलों में तुरंत शिकायत करने की अपील की है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर न आएं झांसे में

जिला पुलिस ऊना ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग या कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती।

ऐसी कोई कॉल आने पर तुरंत कॉल काट दें और किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें। लालच या डर के झांसे में आकर किसी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड करवाकर वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों से स्वयं सतर्क रहने के साथ परिवार और परिचितों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...