Himachal Govt
Internationalरूसी तेल पर ट्रंप का 100% ट्रेरिफ, भारत को तेल खरीदना पड़...

रूसी तेल पर ट्रंप का 100% ट्रेरिफ, भारत को तेल खरीदना पड़ सकता है महंगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने वाले व्यापक प्रतिबंध विधेयक को मंजूरी दे दी है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ बुधवार को 262-159 मतों से पारित हुआ। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए जाएगा। इस कानून बनने के बाद ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर कड़े शुल्क लगाने का अधिकार मिल सकता है, जिसमें भारत और चीन भी शामिल है।

विधेयक में रूस के नेतृत्व, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों पर नए प्रतिबंधों के साथ उन जहाजों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है, जिन्हें रूस की तेल आपूर्ति से जुड़े तथाकथित ‘शैडो फ्लीट’ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ईरान पर भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था की गई है।

विधेयक का सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान रूस के तेल और गैस के बड़े खरीदार देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से जुड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति को कुछ परिस्थितियों में रूस से ऊर्जा खरीद जारी रखने वाले देशों के उत्पादों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है। प्रतिनिधि सभा की नियम समिति के दस्तावेज में भारत और चीन सहित कई देशों को उन देशों की सूची में रखा गया है, जिन पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रावधान हो सकता है।

हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत पर तत्काल 100 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है। विधेयक राष्ट्रपति को कार्रवाई का अधिकार देता है और शुल्क लगाने का फैसला आगे ट्रंप प्रशासन द्वारा लिया जाना होगा। प्रतिनिधि सभा में विधेयक के पक्ष में 203 रिपब्लिकन, 58 डेमोक्रेट और एक निर्दलीय सांसद ने मतदान किया। सात रिपब्लिकन और 152 डेमोक्रेट इसके विरोध में रहे। डेमोक्रेटिक सांसदों की प्रमुख आपत्ति राष्ट्रपति को व्यापक टैरिफ अधिकार दिए जाने को लेकर थी।

प्रतिनिधि सभा में यह विधेयक ऐसे समय पारित हुआ है जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा प्रस्तावित है। इसके अलावा अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले सदन के मौजूदा सत्र का यह अंतिम मतदान दिवस था। वाशिंगटन में यूक्रेन के समर्थन में काम करने वाले समूह भी सांसदों से विधेयक के समर्थन की अपील कर रहे थे। विधेयक का नाम दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ओ. ग्राहम के नाम पर रखा गया है। उन्होंने इस विधेयक के लिए लंबे समय तक समर्थन जुटाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों...

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। जस्टिस पीएस...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर से पठानकोट जा रहा था। इस दौरान बटाला के पास...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और प्राईवेट स्कूलों को लेकर धमकी भरे इ-मेल आ रहे...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले दीपिका...