Girl in a jacket
HomeBreaking Newsदर्दनाक घटनाः युवक की गर्दन काटकर फेंका शव, देखें वीडियो

दर्दनाक घटनाः युवक की गर्दन काटकर फेंका शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करंडाः गाजीपुर में युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी। उसका शव करंडा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में गांगी पुल के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घण्टों तफ्तीश के बाद मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले शाकिर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बेलसड़ी गांव के कुछ लोग रविवार को सिवान में जा रहे थे कि सड़क किनारे बसवार के पास एक युवक का खून से लथपथ शव देखा।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसमुझ नागर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद समेत सीओ सिटी व करंडा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। गर्दन काटकर हत्या किए गए युवक की तफ्तीश के प्रयास शुरू किए गए। काफी प्रयास के बाद देर शाम शव की पहचान शहर कोतवाली के नूरुद्दीनपूरा मुहल्ला निवासी शाकिब के रूप में हुई। पुलिस तत्काल मृतक के घर पर पहुंची और हत्या का कारण जानने की कोशिश की।

कोई ऐसा पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा जिसके माध्यम से हत्या के कारण पता चल सके। मृतक के पुत्र साहिब ने बताया कि वह अपने पिता के साथ जमानिया मोड पर स्थित टायर पंक्चर की दुकान पर काम करता है। शनिवार दोपहर उसके पिता ने उससे कहा कि वह किसी काम से जा रहे हैं शाम तक लौट आएंगे। मृतक के बेटे ने बताया कि रात 8 बजे के बाद उसके पिता का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। कई बार फोन लगाने पर भी उसकी बात नहीं हो पाई। रात भर वह अपने पिता के वापस लौटने का इंतजार करते रहे। एसपी सिटी के मुताबिक हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -