जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले में रींगस-खाटू श्याम रोड पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से जा रहा था, लेकिन फिर बाइक की टक्कर सड़क किनारे एक बोर्ड से हो गई और व्यक्ति हवा में 8 फीट तक उछला और जमीन पर मुंह के बल गिरा। इस घटना में हैरानी की बात ये रही कि तेज रफ्तार बाइक के बोर्ड से टकराने के बावजूद शख्स को कुछ नहीं हुआ और वो खुद ही उठकर खड़ा हो गया।
बोर्ड से ट क रा कर 8 फीट उ छ ला यु व क, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
#AccidentVideo #RoadAccident #ShockingVideo #CCTVFootage #BreakingNews https://t.co/PHVkDE3HOy— Encounter News (@encounternews2) November 6, 2026
सीकर जिले से इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार में जाते देखा जा सकता है, लेकिन अचानक ही वो एक बोर्ड से टकराकर हवा में 8 फीट ऊपर तक उछलता है।
युवक हवा में चक्कर खाता हुआ नीचे जमीन पर गिरता है, पलक झपकते ही वो शख्स उठकर खड़ा हो जाता है और बाइक लेकर चला जाता है। इतनी तेज टक्कर के बाद ऐसा होना मुश्किल ही है कि कोई अपने पैरों पर खड़े होकर वापस खुद चला जाए। सीकर जिले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
