ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने घर के लिए निकली, तो उसकी पहचान के युवक ने उसे कहा कि वे भी उसी तरफ जा रहा है, सुनाक्षी उसकी स्कूटी पर बैठ गई। चलेट में लिफ्ट लेने के करीब 50 मीटर बाद ही स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक बच गया, जबकि उसके साथ लिफ्ट लेकर जा रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई!

