Nationalबारिश और भूस्खलन से तबाह इलाकों में फंसे पर्टयक, देखें वीडियो

बारिश और भूस्खलन से तबाह इलाकों में फंसे पर्टयक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 हेलिकॉप्टरों से Rescue Operation जारी

गंगटोकः उत्तर सिक्किम के बारिश और भूस्खलन से तबाह इलाकों में पर्यटक फंसे हुए है। इस दौरान आज सुबह 100 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए 2 हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक हफ्ते से फंसे इन पर्यटकों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। MI-17V5 हेलिकॉप्टरों ने गंगटोक के पास पाकयोंग एयरपोर्ट से चातेन के लिए उड़ान भरी। इनके साथ NDRF की टीम, बिजली विभाग के अधिकारी और एयरटेल के इंजीनियर भी रवाना हुए हैं, जो क्षतिग्रस्त क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं बहाल करेंगे।

करीब 109 पर्यटकों को लाचुंग से लाकर चातेन में ठहराया गया है, जहां से उन्हें मौसम ठीक होते ही हवाई मार्ग से निकाला जाएगा। चातेन स्थित आर्मी कैंप और होटलों में फिलहाल उनके लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवाएं रोकनी पड़ी थीं, जिससे रेस्क्यू में देरी हुई। इससे पहले, रविवार को चातेन में सेना के एक शिविर पर भूस्खलन में तीन जवान शहीद हो गए थे और छह अन्य अब भी लापता हैं। कठिन मौसम, अस्थिर जमीन और ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों के कारण खोज अभियान में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

राहत कार्य को और भी झटका तब लगा जब लगातार बारिश से तरन चू नदी पर बने दो पुल बह गए, जिससे लाचेन से चातेन तक सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया। अब तक लाचुंग और चुंगथांग से 1,678 पर्यटकों को सड़क मार्ग से सुरक्षित निकाला जा चुका है। हेलिकॉप्टर की पिछली उड़ानों में 33 अन्य लोगों को, जिनमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे, हवाई मार्ग से रेस्क्यू किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...