Girl in a jacket
HomeSportsआज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2023

आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2023

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आठवें दिन मां महागौकी की पूजा का विधान है। साथ ही आज रात 9 बजकर 52 मिनट तक धृति योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 44 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति के अंदर छिपे हुनर को पहचानने में मदद करेंगे। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करेंगे, दोस्ती और मजबूत होगी। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आप लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। काम पर पूरा फोकस करेंगे, आपको जल्द ही कुछ ऐसे रिजल्ट प्राप्त होंगे जिसका लोगों को बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढ़ाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढ़ने में मन लगा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेंगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगी। जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढेगी। माता महागौरी की कृपा से दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें समाप्त होगी। आज दूसरों के मामलों में अपनी राय रखने से आपको बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

सिंह राशि: आज का दिन आपके खास रहने वाला है। आज आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही नये क्लाइंट्स से मुलाकात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आएगी। घुटनों से संबंधित समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि: आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेंगे। आज उनके साथ अलग अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्तें बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुड़ी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ से बचें, अपने समय का सही उपयोग करने से आपको अच्छा फल मिलेगा। आज परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घर के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। करियर को बेहतर बनाने में आपको गुरु का सहयोग प्राप्त होगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ लगायेंगे, वो जरुर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, भाई का साथ बना रहेगा।

मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज बड़े:बुजुर्ग की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी। धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति आज की गई कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -