HomePunjabAmritsarजालंधर: सरेआम मनचलों ने की जबरन लड़कियों को कार में बैठाने की...

जालंधर: सरेआम मनचलों ने की जबरन लड़कियों को कार में बैठाने की कोशिश, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देर रात रविदास चौक पर लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि श्री गुरु रविदास चौक पर गाड़ी सवार युवक ने लड़की से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है इस दौरान विरोध करने पर लड़कियों को बीच रोड पर मनचलों ने पीटा है। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक पीपीआर मार्केट से जब दोनों लड़कियां अपने स्कूटी से निकली तो उनके पीछे एक कार लग गई।

कार में बैठे लड़के उनके बारे में गलत बातें कर रहे थे। इस दौरान लड़कियों ने पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया। लड़कियों ने स्कूटी भगाकर श्री गुरु रविदास चौक पहुंची तो पीछे कार चालक लड़के ने उन्हें आगे से रोक लिया। कार से उतर कर लड़के ने लड़की को अपनी कार में बैठाना चाहा। इतने में दूसरी लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए

लेकिन ऐन मौके पर लोगों ने युवक को दबोच लिया गया। बीच सड़क हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों द्वा्रा युवतियों का पीछा कर रहे लड़कों को पकड़ लिया गया। घटना श्री गुरु रविदास चौक की बताई जा रही है।

जहां पर एक युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था लेकिन ऐन मौके पर लोगों ने युवक को दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया गया। गुरु रविदास चौक पर कुछ युवकों को दबोच लिया गया। लोगों ने युवक को पकड़ कर पी.सी.आर. टीम के हवाले कर दिया गया। लेकिन बाद में युवक मौके का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -