श्रीलंका ए ने इंडिया ए को रोमांचक मुकाबले में हराया
Sport News: 15 जून को खेली गई ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को रोमांचक मुकाबले के बाद सुपर ओवर में हरा दिया। निर्धारित 50 ओवरों के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा, जिसके कारण मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए, जबकि भारत ए की टीम केवल 7 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
हार के बाद मैदान पर हुआ विवाद
मैच खत्म होने के बाद मैदान पर माहौल अचानक गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि श्रीलंका ए की जीत के बाद कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे से कुछ टिप्पणी कर दी। यह बात वैभव को पसंद नहीं आई और वह नाराज हो गए।
😬pic.twitter.com/T4n7Ze22OU https://t.co/e5fwimKPe0
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) June 15, 2026
देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है।
वैभव ने दिखाया गुस्सा
सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव कोई रन नहीं बना सके थे, जिसके बाद भारत की हार तय हो गई। हार के तुरंत बाद जब श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे, तभी यह विवाद शुरू हुआ।
बताया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हालामबेग ने वैभव और सूर्यांश से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। इस दौरान वैभव ने एक खिलाड़ी को धक्का दिया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया दी।
हालांकि कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया। इसके बावजूद ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय भी वैभव काफी गुस्से में दिखाई दिए और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहते नजर आए।
बल्ले से नहीं चला वैभव का जादू
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। भारत ए की पारी की शुरुआत करते हुए वह 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुपर ओवर में भी वह टीम के लिए बड़ी भूमिका नहीं निभा सके।
दोनों टीमों ने बनाए 265-265 रन
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ए ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 265 रन बना लिए। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण मैच टाई घोषित किया गया और विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। भारत ए इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और केवल 7 रन ही बना पाई।
ट्राई सीरीज में भारत की लगातार दूसरी हार
ट्राई सीरीज में यह इंडिया ए की लगातार दूसरी हार है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले मैच में श्रीलंका ए को 8 रन से हराया था। हालांकि दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत भारत को 4 रन से शिकस्त दी थी। अब तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिलने से भारत को लगातार दूसरी बार निराशा हाथ लगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मैदान पर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसक इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मैच के दौरान बढेह तनाव का परिणाम बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का मानना है कि खिलाड़ियों को मैदान पर संयम बनाए रखना चाहिए।
