Girl in a jacket
HomeHimachalUnaसुबह सुबह लगे भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हलचल

सुबह सुबह लगे भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हलचल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भारत-नेपाल की सीमा एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज सुबह नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था।अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है। बता दें कि 7 अक्टूबर को भी नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहना कि भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी की मौत की भी कोई रिपोर्ट नहीं है। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया था। भूकंप के झटके दिल्ली-NCR क्षेत्र में भी महसूस किए गए। नेपाल सरकार की आपदा-पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पीडीएनए) रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देश है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए गए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 के करीब महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में बताया जा रहा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे। बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक कई बार भूकंप दर्ज किया जा चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -