Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Shadowfax Courier Company को चोरों ने बनाया निशाना, Locker लेकर...

Punjab News: Shadowfax Courier Company को चोरों ने बनाया निशाना, Locker लेकर हुए फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सेक्टर 39 में स्थित कूरियर कंपनी से सामने आया है जहां, देर रात करीब 1:30 बजे 2 चोरों ने गोदाम में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि 2 चोर जिनमें एक हैंडीकैप लग रहा है शटर तोड़कर अंदर घुसते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पीड़ितों के मुताबिक चोर उनका गला ही उखाड़कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

जानकारी देते जसजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 रामद्वार के सामने उनकी शेडोफेक्स नाम से कूरियर कंपनी है। बीती रात 10 बजे वह क्लोजिंग करके घर गए थे। इस दौरान सुबह 5 बजे कंपनी के कर्मचारी ने सूचना दी कि गोदाम में चोरी हो गई है। जब वहां आकर सीसीटीवी चेक की तो पता चला कि करीब डेढ़ बजे 2 व्यक्ति अंदर घुसे और सीधे लॉकर तोड़कर फरार हो गए। चोरों ने किसी भी पार्सल को हाथ तक नहीं लगाया और सीधे ही लॉकर को ही उखाड़कर लेकर गए। सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोरों ने सिर और मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। उन्होंने बताया कि लॉकर में करीब 2.25 लाख रुपये नकद थे। इस संबंध में कूरियर कंपनी के हब इंचार्ज जसजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -