जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने राजू चौहान के घर पर रेड की। जहां पुलिस टीम और एक्साइज विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की है। वहीं राजू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने दूसरे घर से 20 से 25 शराब की पेटियां बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर एक्साइज विभाग की टीम के साथ एसपी, एसीपी और एसएचओ भी मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर 2 घरों पर रेड की गई।
जांच में पाया गया है कि राजू ने भारी मात्रा में शराब 2 घरों में स्टोर की हुई थी। पहले घर में भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद होने के बाद दूसरे घर में 20 से 25 पेटियां बरामद की घई है। अधिकारी ने बताया कि राजू के घर पहले भी कई बार चैकिंग की जा चुकी है, लेकिन आज भारी मात्रा में विस्की की पेटियां बरामद की गई। दूसरी ओर, एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नाखा वाले बाग मधुबन कालोनी में राजिंदर कुमार उर्फ राजू चौहान अवैध शराब का काम करता है। जिसके बाद एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर राजू के 2 घरों पर रेड की।
आतिश भाटिया ने कहा कि घर से रेड के दौरान मौके से कुल 50 से 60 पेटियां बरामद की गई। राजू चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि रिहायशी इमारत को गलत कामों में राजू इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद नगर निगम की टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर नगर निगम की टीम घटना स्थल का जायजा लेकर गई है। जिसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से भी बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि राजू के पहले भी मामले दर्ज है और उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं शक्की व्यक्तियों से सामान जब्त किया गया है। जिसमें 4 सिलेंडर बरामद किए गए। एसीपी ने कहा कि जांच के बाद सामान शकी व्यक्तियों को लौटा दिया जाएगा।
