Girl in a jacket
HomeNationalसफर में सीट को लेकर 2 लड़कियों में हुई हाथापाई, नोंचे एक-दूसरे...

सफर में सीट को लेकर 2 लड़कियों में हुई हाथापाई, नोंचे एक-दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे साल 2025 का पहले दिल्ली मेट्रो क्लेश कहा जा सकता है! इस क्लिप में महिला कोच में दो लड़कियां सीट को लेकर बुरी तरह से एक-दूसरे के बाल नोंचती नजर आ रही है। हालांकि, घटना किसी मेट्रो लाइन की है इसकी पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

यह वीडियो 28 सेकंड का है, जिसमें 2 लड़कियों के बीच सीट को लेकर घमासान देखा जा सकता है। दरअसल, लेडीज कोच में खचाखच भीड़ होती है। ऐसे में एक युवती हल्की जगह में बैठने की कोशिश करती है। ऐसे में पहले से सीट पर बैठी लडकी उसे रोकती है।

बस इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो जाती है और चंद सेकंड में ये बहस हाथापाई में बदल जाती है। सीट पर बैठी लड़की खड़ी होती है और दूसरी लड़की के बाल पकड़कर खींचने लगती है और चिल्लाकर बोलती है कि मुझसे पूछा मेरी गोद में बैठने से पहले। इस बीच एक अन्य महिला आकर दोनों के बीच बीच-बचाव करवाने लग जाती है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -