Girl in a jacket
HomeHaryanaवैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की नेशनल हाईवे से 15 फीट...

वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की नेशनल हाईवे से 15 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 2 महिलाओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्कॉर्पियो को काटकर चारों को निकाला बाहर

जींदः हरियाणा के जींद में वैष्णों देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ 15 फीट नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में उसमें सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के अंदर फंसे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से स्कॉर्पियो को काटकर चारों को बाहर निकाला।

जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 35 वर्षीय सुप्रिया और 22 वर्षीय सुषमा की मौत हो गई, जबकि 38 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय सैफ घायल हो गए। फिलहाल पूरी जानकारी के लिए पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये चारों उत्तर प्रदेश में नोएडा के रहने वाले हैं। वे मां वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियों में सवार चारों लोग जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।

रात जब गाड़ी सवार महेंद्रगढ़-अंबाला को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 152-D पर पहुंचे तो भिड़ताना के पास स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो हाईवे के किनारे लगे रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। जिसके बाद वह पलट भी गई। इससे उसमें सवार सुप्रिया, सुषमा, अर्जुन और सैफ अंदर ही फंस गए। चारों को काफी चोट लगी हुई थी। आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए और उन्होंने चारों को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुषमा और सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन और सैफ की गंभीर हालत देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया। जींद पुलिस की लुदाना चौकी के जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि गाड़ी रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी है। हादसे के बाद चारों गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। इन्हें मुश्किल से निकाला गया और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -