Himachal Govt
Himachal Govtपंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार लेगी महत्वपूर्ण फैसले -...

पंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार लेगी महत्वपूर्ण फैसले – CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चौड़ा मैदान में पंचायत चौकीदार यूनियन द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चौकीदारों की लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेवा की पात्रता पूर्ण कर चुके पंचायत चौकीदारों को नियमित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के ध्येय से कार्य कर रही है। राज्य की संपदा का लाभ सभी वर्गों को मिले, इसी उद्देश्य से दूरगामी निर्णय लेकर उन्हें कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नियम व कानून में आवश्यक बदलाव किये जा रहे हैं। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से लिया गया है जबकि भाजपा ओपीएस को बंद करने के मंसूबे बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य में अनेक कदम उठा रही है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार इस खेती से उगाई गई गेहूं पर 80 रुपये, मक्की पर 50 रुपये, कच्ची हल्दी पर 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त सरकार गाय के दूध पर 61 रुपये तथा भैंस के दूध पर 71 रुपये का समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला...

Punjab University चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में ABVP...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य के भूजल स्तर में बड़ा सुधार...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में लंबे समय तक कला अध्यापक के रूप में सेवाएं...