Himachal Govt
Himachal Govtनिदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक अमरजीत शर्मा के सम्मान में गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। अमरजीत शर्मा ने 4 सितम्बर, 1989 को अभियांत्रिकी सहायक के रूप में अपनी सेवाओं की शुरूआत की। लगभग 37 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता से विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने अमरजीत शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की। अमरजीत शर्मा की निपुण कार्यशैली, कार्यकुशलता और सकारात्मक सहयोग युवा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उनकी प्रतिभा, कार्य के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है जो विभाग के लिए आने वाले वर्षों तक प्रेरणादायक रहेगा। राजीव कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमरजीत शर्मा के स्वस्थ और आनन्दमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नेपाल हादसे के हाइड्रो प्रोजेक्ट में फँसे ऊना के सुखविंदर के परिजन परेशान

भारत सरकार से गुहार जल्द रेस्क्यू किए जाने की...

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना,सुशील पंडित: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को...

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे

चंडीगढ़: महिंद्रा चौधरी जूलॉजिकल पार्क, जिसे आमतौर पर छतबीड़...

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

ऊना,सुशील पंडित: सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी आज (सोमवार)...

दिशा समिति की बैठक 2 सितंबर को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना...

नेपाल हादसे के हाइड्रो प्रोजेक्ट में फँसे ऊना के सुखविंदर के परिजन परेशान

भारत सरकार से गुहार जल्द रेस्क्यू किए जाने की मांग  ऊना,सुशील पंडित: नेपाल में चीन बॉर्डर पर ग्लेशियर से बनी कृत्रिम...

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना,सुशील पंडित: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल 2 सितंबर को...

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे

चंडीगढ़: महिंद्रा चौधरी जूलॉजिकल पार्क, जिसे आमतौर पर छतबीड़ चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है, में वन्यजीवों की...

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

ऊना,सुशील पंडित: सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी आज (सोमवार) को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में 38 वर्ष 2...