Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर किया...

मुख्यमंत्री ने ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थेरेपी ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण दिशा में समग्र शिक्षा के अंतर्गत ‘थेरेपी ऑन व्हील्स’ की नवीन पहल के तहत तीन मोबाइल रिसोर्स सेंटर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा घटक के अंतर्गत सैम्फिया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जाएगी, जिसका उद्देश्य विशेष थेरेपी, पुनर्वास, विशेष शिक्षा और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों तथा उनके परिवारों को लाभान्वित करना है।

मोबाइल रिसोर्स सेंटर के माध्यम से फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच एवं लैंग्वेज थेरेपी, विशेष शिक्षा, स्क्रीनिंग एवं आवश्यकता-आधारित मूल्यांकन, बहु-विषयक थेरेपी एवं पुनर्वास सेवाएं, परामर्श एवं अभिभावक मार्गदर्शन, कार्यात्मक क्षमताओं एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण तथा आवश्यकता पड़ने पर फॉलो-अप और रेफरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

यह पहल प्रारम्भिक चरण में तीन जिलों मंडी, शिमला और कांगड़ा में संचालित की जाएगी। इसके उपरांत चरणबद्ध तरीके से मोबाइल रिसोर्स सेंटर की सेवाओं का विस्तार राज्य के सभी जिलों तक किया जाएगा, जिसके माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सुलभ थेरेपी, पुनर्वास तथा विशेष सहायता सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ‘थेरेपी ऑन व्हील्स’ पहल के माध्यम से बच्चों की शीघ्र पहचान एवं स्क्रीनिंग, मूल्यांकन, अभिभावकों की काउंसलिंग, जागरूकता तथा शिक्षकों और विशेष शिक्षकों को प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना,सुशील पंडित: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को...

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे

चंडीगढ़: महिंद्रा चौधरी जूलॉजिकल पार्क, जिसे आमतौर पर छतबीड़...

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

ऊना,सुशील पंडित: सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी आज (सोमवार)...

दिशा समिति की बैठक 2 सितंबर को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना...

ऊना में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूलों का समय बदला

ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में गर्मी की स्थिति और...

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना,सुशील पंडित: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल 2 सितंबर को...

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे

चंडीगढ़: महिंद्रा चौधरी जूलॉजिकल पार्क, जिसे आमतौर पर छतबीड़ चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है, में वन्यजीवों की...

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

ऊना,सुशील पंडित: सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी आज (सोमवार) को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में 38 वर्ष 2...

दिशा समिति की बैठक 2 सितंबर को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना की   बैठक 2 सितंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे जिला...