Himachal Govt
JalandharJalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में थाना पांच के इंस्पेक्टर की राणा यादविंदर की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता अंगद दत्ता ने डीजीपी गौरव यादव को ई-मेल के माध्यम से शिकायत दी थी और कुछ कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं अब रामा मंडी थाने के मुंशी कमलदीप की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वीडियो में मुंशी कमलदीप साथियों सहित मिलकर केक काटकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि थाने में कार की डिक्की खोलकर गाने बजाए जा रहे हैं और वर्दी पहने खड़े कर्मियों के मुंह पर केक लगाकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। गौर हो की पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में वीडियो बनाने पर कुछ अधिकारियों द्वारा रोक लगाई हुई है लेकिन उसके बावजूद पुलिस कर्मियों में भी सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।

कुछ दिनों पहले थाना पांच के इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ अंगद दत्ता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर राणा यादविंदर ने कथित तौर पर पुलिस की आधिकारिक वर्दी पहनकर सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गानों और मनोरंजन से भरपूर वीडियो व रील्स अपलोड की हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य डीजीपी पंजाब द्वारा जारी उन स्पष्ट निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, जिनके तहत पुलिसकर्मियों को वर्दी में डांस, मनोरंजन या कैजुअल वीडियो/रील्स बनाने और पोस्ट करने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बदले की राजनीति हो रही है- राजा वड़िंग, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर...

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला...

Punjab News: असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बदले की राजनीति हो रही है- राजा वड़िंग, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने...

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थाना परिसर के बाहर...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य के भूजल स्तर में बड़ा सुधार...