HomeSportsखेल जगत में पसरा मातम, इस पूर्व तेज गेंदबाज का हुआ निधन

खेल जगत में पसरा मातम, इस पूर्व तेज गेंदबाज का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Shapoor Zadran Passes Away: खेल जगत से जुड़ी बेहद एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्वस्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारी से जुढ रहे थे। जिसके बाद आज उनका 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बीमारी का इलाज दिल्ली-NCR के ही एक अस्पताल में चल रहा था। निधन होने की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

 

क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक
निधन की खबर मिलते ही पूरे क्रिकेट जगत में मातम पसरा हुआ है। साथ ही खेल से जुड़े लोगों ने गहराया दुख जताया है। साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर शोक जताया और देश की क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया।

ACB ने लिखा कि क्रिकेट के लिए शपूर जादरान का जुनून और डेडिकेशन काबिलेतारीफ था, जिसने अफगाानिस्तान में खेल को बढ़ावा देने में मदद की। वो उन शुरुआती क्रिकेटरों में रहे जिन्होंने अफगानिस्तान को इंटरनेशनल स्टेज पर पहचान दिलाई।

शपूर जादरान का शानदार रहा इंटरनेशनल करियर
शपूर जादरान का क्रिकेट करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपने करियार में उन्होंने 11 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था। जबकि 2020 में उन्होंने आखिरी मैच खेला। इस दौरान शपूर जादरान मे 44 वनडे और 36 T20I खेले. 44 वनडे में उन्होंने 43 विकेट चटकाए, जबकि T20I में 37 विकेट अपने नाम किए। साथ ही किक्रेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की थी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -