HomeNationalबारिश में डूबा मैरिज गार्डन, दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पर...

बारिश में डूबा मैरिज गार्डन, दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः जिले के केट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में अलग नजारा देखने को मिला। दरअसल, शहर में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से गार्डन में हर तरफ जलभराव हो गया। हालात यह हो गए कि मंडप तक जाने का रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया। दुल्हन का भारी-भरकम लहंगा और सैंडल पहनकर उस गंदे पानी से गुजरना नामुमकिन था। तेज बारिश के बीच कैट रोड क्षेत्र के एक गार्डन में पूर्वा और वैभव की शादी हुई। बारिश के कारण मैरिज गार्डन में इतना पानी भर गया। ऐसे में दूल्हे राजा ने जरा भी देर नहीं की और फिल्मी स्टाइल में अपनी दुल्हनिया को गोद में उठा लिया।

दुल्हन को मंडप तक गोद में उठाकर दूल्हा ले गया और फिर दोनों 7 जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए। आमतौर पर बारिश आने पर घराती और बाराती तनाव में आ जाते हैं, लेकिन तिवारी और गौर परिवार की इस शादी में सभी ने बारिश का भी आनंद लिया। अब इस मानसून वेडिंग की चर्चा है। मंडप के चारों तरफ पानी ही पानी था और उसमें कई मेहमानों के जूते-चप्पल भी तैरते नजर आए। फेरे लेने के बाद भी दुल्हन शर्माती हुई दुल्हे की गोद में भोजन स्थल तक पहुंची। बारिश में भीगे इन पलों को दोनों ने मुस्कराते हुए यादगार बना लिया।

शादी की सारी व्यवस्थाएं भले ही बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हो गई थीं, लेकिन इस वाकये ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। शादी में आए मेहमानों ने इस अनोखे और रोमांटिक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दूल्हे के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारी बारिश और तमाम दिक्कतों के बावजूद दोनों ने हंसते-मुस्कुराते हुए शादी की सभी रस्मों को पूरा किया।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -