.
Punjab Govtश्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान...

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समारोहों की श्रृंखला के तहत देशभर के प्रमुख आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ने वाली चार विशाल शोभायात्राएं निकालने का निर्णय लिया है। इसका ऐलान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज किया।

पंजाब भवन में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन विशाल धार्मिक यात्राओं का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के सर्वसाझा संदेश और पवित्र बाणी का प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अगले वर्ष फरवरी में आने वाले 650वें प्रकाश पर्व से पहले श्रद्धालुओं को श्रद्धा और आपसी सद्भावना के सूत्र में पिरोया जा सके।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया, “तीसरी शोभायात्रा 1 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होकर बरनाला, मानसा, लहरागागा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा और रूपनगर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।” उन्होंने बताया कि, “चौथी शोभायात्रा 30 नवंबर को पड़ोसी राज्य जम्मू से शुरू होकर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर से होते हुए अन्य शोभायात्राओं के साथ 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होगी।”

वित्त मंत्री ने आगे कहा, “श्री खुरालगढ़ साहिब में चारों शोभायात्राओं के पहुंचने के बाद मुख्य धार्मिक समारोहों की औपचारिक शुरुआत 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के शुभारंभ के साथ होगी।” उन्होंने बताया, “श्री गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र शिक्षाओं और विरासत को समर्पित इन श्रद्धामय समारोहों के पहले चरण का समापन 6 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ होगा।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय...

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटान

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को नई दिशा देने के...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने नई दिल्ली में...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता...

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटान

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्लयू.ए.) सत्कार, वास्तुकला विभाग...