.
AmritsarPunjab News : Surrey में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र...

Punjab News : Surrey में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप पूरी तरह सुरक्षित: जसकरण सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कनाडा के सरे में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को भेजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों के बारे में फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है।

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के पीए जसकरण सिंह द्वारा जारी वीडियो में स्पष्ट किया गया है कि कुछ पक्ष यह दुष्प्रचार फैला रहे थे कि भेजे गए पवित्र स्वरूप (बीर) क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, लेकिन ये दावे पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।

वीडियो में बताया कि भेजा गया पवित्र स्वरूप जिसमें बीर नंबर 269 का भी उल्लेख है। वह पूरी तरह सुरक्षित और अच्छी स्थिति में गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया है। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया कि पवित्र स्वरूप भेजने की पूरी प्रक्रिया श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा वर्ष 2009 में जारी नियमों (उप-नियमों) के अनुसार अपनाई गई है। इस नियम के तहत विशेष पालकियों और कंटेनरों के माध्यम से समुद्री मार्ग से या चार्टर्ड विमान के जरिए विदेशों में पवित्र स्वरूप भेजने की अनुमति दी गई है।

जसकरण सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे तथ्यों की पुष्टि किए बिना गलत प्रचार करने या अपनी सम्मानित धार्मिक संस्थाओं को बदनाम करने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि समय की आवश्यकता के अनुसार नियमों में किसी बदलाव की आवश्यकता लगती है, तो इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब को सार्थक सुझाव भेजे जा सकते हैं, ताकि परंपराओं और मर्यादा के अनुसार उचित निर्णय लिया जा सके।

फिलहाल, जारी वीडियो के माध्यम से स्पष्ट कर दिया गया है कि कनाडा भेजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके क्षतिग्रस्त होने के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु...