.
Haryana Govtवाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला – कृष्ण लाल पंवार

चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी से निकली कलश वंदन यात्रा का पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह, श्रद्धा और जनसैलाब के बीच भव्य स्वागत किया गया। शौदापुर, उन्टला, थर्मल, मतलौडा, भालसी, आदीयाना और अटावला सहित विभिन्न गांवों में हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। पूरा क्षेत्र जय गुरु रविदास के उद्घोष से गूंज उठा।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मतलौडा स्थित रविदास मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और मानवता के अमर प्रतीक थे। समाज को जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं की विरासत को सम्मान देने का कार्य कर रहा है। संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला जनआंदोलन है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, उत्थान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर यात्रा का जगह-जगह पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो IAS अधिकारियों के किए तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सिर्फ 1...