जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस कार्यक्रम में वेटर व छात्राओं के बीच जमकर लात-घूसे चलें हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
स्कूल के बच्चों के लिए रखी गई थी पार्टी
जानकारी के अनुसार, एपीजे कॉलेज परिसर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए खानपान का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या अलग-अलग नामी स्कूलों के छात्र मौजूद थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कुछ बच्चों के बीच भी विवाद हो गया।
छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद छात्रों के सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इस MUN में शहर के नामी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था। यदि स्कूल परिसर में यदि बच्चे सेफ नहीं, तो ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना कितना सही है। इसका अनुमान वायरल हो रही वीडियो से लगाया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में बच्चे एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन विवादों के पीछे की वजह क्या है। लेकिन बच्चों की ये वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस मामले में Apeejay School के Principal से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह और मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहती है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।