Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का किया दौरा

राज्यपाल ने कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का किया दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भावी पीढ़ियों के लिए भारत की समृद्ध विरासत के संरक्षण का किया आह्वान

शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार को कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक मसरूर रॉक-कट मंदिर का दौरा किया तथा इसकी वास्तु कला, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता में गहरी रुचि दिखाई। राज्यपाल को इस दौरान मंदिर परिसर के इतिहास, इसकी वास्तु विशेषताओं, निर्माण शैली तथा संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एक विशाल चट्टान को काटकर निर्मित मसरूर मंदिर परिसर प्राचीन भारतीय नागर वास्तुकला का एक अद्भुत एवं उत्कृष्ट उदाहरण है।

राज्यपाल को प्राकृतिक क्षति तथा विशेष रूप से वर्ष 1905 में कांगड़ा क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप के कारण मंदिर परिसर को हुए नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया गया। भूकंप के दौरान इस ऐतिहासिक परिसर के कई शिखर, स्तंभ तथा मूर्तिकला के विभिन्न हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण देश की सभ्यतागत पहचान को सुरक्षित रखने तथा इस गौरवशाली विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा व्यापक पहचान को बढ़ावा देने के लिए विशेष बल दे रही है।

राज्यपाल ने कहा कि विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, ताकि उनकी ऐतिहासिक एवं वास्तुकला विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

भारत की विरासत हमारी सभ्यतागत यात्रा का प्रतीक है तथा इसके संरक्षण से जुड़ी पहल विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़नी चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व...

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट...

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

घनौर क्षेत्र में 432.65 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लोगों को समर्पित

इन प्लांटों के शुरू होने से 4.50 लाख निवासियों को साफ पीने का पानी मिलेगा, भूजल संकट से निपटने...

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व स्तरीय प्रबंधों की सराहना की जालंधर: बरलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत...

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान को मिलेगा बल-मुख्यमंत्री शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ो की ठगी के मामले...