Himachal Govtराज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया...

राज्यपाल ने राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्रदूषण कम करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ऊर्जा संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश में पिछले 21 वर्षों से स्कूली विद्यार्थियों के बीच ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) और एसजेवीएन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कक्षा पांचवीं से सातवीं तथा आठवीं से दसवीं तक के 2,38,548 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो युवा विद्यार्थियों में बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता को दर्शाता है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को ऊर्जा-सुरक्षित, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक होने चाहिए। उन्होंने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत क्षमता हासिल करने तथा वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्यों के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम और उजाला जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 31 जुलाई, 2026 तक देश की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित स्थापित विद्युत क्षमता 300.50 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो देश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता का 54 प्रतिशत से अधिक है। राज्यपाल ने एसजेवीएन को 50,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...