Himachal Govtराज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार, कोलकाता द्वारा आयोजित विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार की प्रदर्शनियां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, नए अवसर तलाशने तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच साझेदारी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

राज्यपाल ने पर्यटन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना ही पर्यटन विकास का उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्यटन के साथ पर्यावरण व स्थानीय संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में सतत विकास का महत्व’ अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के कारण वनों, नदियों, जल स्रोतों और पर्वतों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों को स्वच्छ एवं समृद्ध अनुभव मिलना चाहिए ताकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित हो सकंे तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी संरक्षित रखा जा सके। राज्यपाल ने प्रदर्शनी के आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इस वर्ष गोवा की उल्लेखनीय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश और गोवा को अपने अनुभवों एवं विचारों का आदान-प्रदान करने तथा पर्यटन के नए अवसर तलाशने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसी पहल भी स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की भावना को प्रतिबिंबित करती हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, i-20 कार बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों...

Punjab News: पराली के धुएं से हुआ हादसा, महिला की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के दोराहा में जैपुरा गांव के पास...

मरीज की मौत पर नर्सों सहित 6 कर्मी सस्पेंड, कर्मियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 6 में सिविल अस्पताल में एक 35 वर्षीय मरीज आशीष कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद बीएसएफ और पंजाब...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी लगातार नेताओं...

Punjab News: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, i-20 कार बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों के पास रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में शरद...