Himachal GovtCM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। इस क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे है और आने वाले वर्षों में इन प्रयासों को और गति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता को बढ़ाकर लगभग 70 प्रतिशत तक किया है।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। शीघ्र ही अतिरिक्त सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि डॉक्टरों के 400 पद पहले ही भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों की भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए हैं। यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इन संस्थानों को आने वाले समय में और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि लोगों को घरद्वार के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से...

CM Sukhu ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला...

Punjab News: Sethi Bakery में सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुछ दिन...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के एग्जिट गेट के पास रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से जुड़े शब्द, नाम और प्रतीक प्रदर्शित करने पर रोक लगा...

Punjab News: श्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, संगत ने किए हनुमान जी के दिव्य दर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः आज से 28 नवंबर तक होने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा निकाली गई। इस...

CM Sukhu ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक समारोह में धर्मशाला मैराथन...