Girl in a jacket
HomeNationalकहासुनी में बढ़ा विवाद, सिपाही ने ASI को मारी गोली

कहासुनी में बढ़ा विवाद, सिपाही ने ASI को मारी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) कैंप में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात-बात में विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। आरोपी सिपाही को कैंप में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -