HomeHimachalBaddiधर्मपाल चौहान बने हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष

धर्मपाल चौहान बने हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी,सचिन बैंसल: बद्दी के मानकपुरा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान को हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

धर्मपाल चौहान इससे पहले जिला सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े चौहान को अब गोसेवा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।दून के पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी लज्जा राम के चहते रहे हैं एवम उन्हें वो अपना धर्म के पुत्र मानते थे ।

अपनी नियुक्ति पर धर्मपाल चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार,गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रमेश्वर ठाकुर, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

धर्मपाल चौहान ने कहा कि उनकी आस्था शुरू से ही गोसेवा में रही है और वे इसे केवल दायित्व नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह पद सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में गोसंरक्षण एवं गोसेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए।”

उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौशालाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोग के माध्यम से सार्थक कार्य किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -