Chandigarh13 दिन बंद रहेगा Airport , 33 घरेलू और 2 इंटरनेशनल फ्लाइट...

13 दिन बंद रहेगा Airport , 33 घरेलू और 2 इंटरनेशनल फ्लाइट होंगी प्रभावित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः हरियाणा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ एयरपोर्ट को 13 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट 26 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक बंद रहेंगा।इस एयपोर्ट से नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भरती हैं। बताया जा रहा हैकि मरम्मत के चलते एयरपोर्ट को बंद किया जा रहा है, जिसके चलते हरियाणा पंजाब ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के लोग भी प्रभावित होंगे। इस दौरान यहां से संचालित होने वाली सभी 33 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित होंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रनवे की मरम्मत पॉलिमर मॉडिफाइड इमल्शन तकनीक से की जाएगी।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगाया जाएगा, जो धुंध और खराब मौसम में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करेगा। इस अवधि में कोई भी विमान न उड़ान भरेगा और न उतरेगा। पहले से बुक यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इन उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट से उड़ाने की तैयारी कर रखी होगी, लेकिन इसी बीच हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को चिट्ठी लिखकर अंबाला के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का विकल्प दे दिया है। विज ने कहा कि अंबाला एयरपोर्ट चंडीगढ़ से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां से उड़ानें संचालित करना पूरी तरह संभव है।

अंबाला कैंट में स्थित डोमेस्टिक एयरपोर्ट लगभग पूरी तरह तैयार है। यहां पर लगेज स्कैनर, सुरक्षा मशीनें और चेक-इन काउंटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं। साथ ही पुलिस सुरक्षा भी तैनात कर दी गई है। विज के मुताबिक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बंद रहने के दौरान उड़ानों को अंबाला से संचालित किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को परेशानी से बचाया जा सके। सरकार की ओर से इस एयरपोर्ट के लिए अब तक 1 करोड़ 88 लाख 23 हजार 603 रुपए की किस्त एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी जा चुकी है।

20 एकड़ भूमि पर बने इस एयरपोर्ट के निर्माण में 133 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण, 40 करोड़ भवन निर्माण, और 16 करोड़ रुपए अन्य कार्यों पर खर्च किए गए हैं। अंबाला एयरपोर्ट से प्रारंभिक चरण में अयोध्या, श्रीनगर और लखनऊ के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगर केंद्र सरकार अनुमति देती है, तो अंबाला से इन रूटों पर फ्लाइट संचालन तुरंत शुरू किया जा सकता है। रनवे, सुरक्षा और यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...