.
Businessकच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, अडानी के शेयरों...

कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, अडानी के शेयरों में तेजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 300 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,500 के नीचे आ गया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 319.33 अंक यानी 0.41% गिरावट के साथ 78,223.11 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 86.25 अंक यानी 0.35% गिरावट के साथ 24,497.55 अंक पर आ गया।

इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 95.39 पर खुला जबकि पिछले सत्र में यह 95.30 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 1.88 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एसबीआई, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस और अडानी पोर्ट्स में तेजी आई।

खास बात है कि बाजार की इस गिरावट में अदाणी समूह के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, क्योंकि अमेरिकी जज ने भारतीय अरबपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के खिलाफ आपराधिक आरोप खारिज कर दिए। यह कदम जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का मामला वापस लेने का फैसला करने के बाद उठाया गया। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर अमेरिका-ईरान समझौते पर अनिश्चितता का असर ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट पर पड़ रहा है। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल मामले में राज्यपाल से मिले CM Mann, देखें Live

चंडीगढ़ः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह...

Jalandhar News: अवैध माइनिंग को लेकर गरमाया मामला, MP Channi की कार्रवाई पर AAP इंचार्ज ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में कुछ समय पहले पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नकोदर हलके में अवैध...

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रह चुके रामनाथ कोविंद की...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद शरारती अनंसरों द्वारा...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार...